इंडिया टुडे के एंकर विक्रांत गुप्ता के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट करते हुए मीका ने एक वीडियो शेयर किया है , उन्होंने वीडियो में कहा है कि , ''भले ही लोग एकता कपूर को निशाना बना रहे हैं , परन्तु सच्चाई ये है कि उन्होंने सुशांत जैसे कई प्रतिभावान सितारों को काम करने का मौका दिया है ''। देखिये वीडियो -
मीका सिंह हमेशा अपनी बेबाक बयान बाज़ी की वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले वह एक्ट्रेस चाहत खन्ना के साथ 'बड़े अच्छे लगते हैं' गाने का नया वर्जन लेकर आए थे , जिसको लोगों ने काफी पसंद किया था । इस समय मीका , एकता कपूर का सपोर्ट करने के कारण काफी चर्चाओं में चल रहे हैं।


