Bollywood News


टाइगर श्रॉफ का मार्शल आर्ट्स वीडियो देखकर हैरान हुई दिशा पाटनी, वीडियो वायरल!

टाइगर श्रॉफ का मार्शल आर्ट्स वीडियो देखकर हैरान हुई दिशा पाटनी, वीडियो वायरल!
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ सोशल मीड‍िया पर अपनी फ‍िटनेस और डांसिंग वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिससे उनके फैंस एंटरटेन होते रहें। हाल ही में टाइगर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इस थ्रोबैक वीड‍ियो में टाइगर जबरदस्त फ्ल‍िप करते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीड‍ियो को देख बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी भी हैरान है और उन्होंने अपना रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाई।

टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियों शेयर किया है, जिसको देखकर दिशा ने स्माइलिंग इमोजी बनाया है। यह पहली बार नहीं है कि दिशा ने टाइगर श्रॉफ के स्टंट्स और डांस स्क‍िल्स पर अपना रिएक्शन दिया हो, इससे पहले भी उन्होंने टाइगर के जस्ट‍िन बीबर के गाने पर डांस कि तारीफ़ की थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसको पसंद भी कर रहें हैं। देखिये वीडियो -

View this post on Instagram

🌪 @shariquealy_

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on



अगर दिशा की बात करें तो, कुछ दिन पहले उन्होंने टाइगर की मां और बहन के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेशन का वीड‍ियो ट‍िक टॉक पर शेयर किया था। जिसमे वह उन दोनों के साथ 'Who Does Better' चैलेंज खेलती नजर आईं थी। वीडियो में तीनों से सवाल पूछे जा रहें थे और सभी इशारे से रिएक्शन कर रहें थे।

End of content

No more pages to load