Bollywood News


भूमि पेडनेकर सुशांत की याद में करेंगी 550 परिवारों की मदद

भूमि पेडनेकर सुशांत की याद में करेंगी 550 परिवारों की मदद
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 14 दिन हो गए हैं, परन्तु उनके करीबी दोस्त, फैंस और उनके रिश्तेदार अभी तक उन्हें भुला नहीं पाए हैं। सोशल मीडिया के जरिये हर कोई रोजाना उनकी याद में संदेश साझा करता रहता है। हाल ही में सुशांत की करीबी दोस्त और उनके साथ फिल्म 'सोन चिड़िया' में दर्शकों को एंटरटेन कर चुकी भूमि पेडनेकर ने एक बार फिर से सुशांत को याद किया है। उन्होंने इंस्टाग्रांम पर संदेश साझा करते हुए कहा है कि वह सुशांत सिंह राजपूत कि याद में गरीब परिवारों को खाना खिलाएगीं।

भूमि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर के जरिए सुशांत को याद करते हुए एक संदेश शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वो, 'एक साथ' फाउंडेशन के साथ मिलकर 550 परिवारों को खाना खिलाएगें। उनके इस फैंसले के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है, भूमि के फैंस उनके इस काम की सराहना कर रहे हैं। देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

🙏 . . . @eksaathfoundation

A post shared by Bhumi✨ (@bhumipednekar) on



भूमि पेडनेकर को आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर भानु प्रताप सिंह निर्देशित फिल्म 'भूत: द हॉन्टेड शिप' में अभिनेता विकी कौशल के साथ दर्शकों को एंटरटेन करते हुए देखा गया था। आने वाले समय में वह अशोक के निर्देशन में तैयार फिल्म 'दुर्गावती' में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाती नजर आने वाली हैं। अभी इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे कोई घोषणा नहीं हुई है, भूमि के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load