Bollywood News


अक्षय कुमार-सोनू सूद के लिए फैन्स कर रहे भारत रत्न की मांग!

अक्षय कुमार-सोनू सूद के लिए फैन्स कर रहे भारत रत्न की मांग!
कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए कई बॉलीवुड सितारों ने लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था, परन्तु इनमें से दो सितारे अक्षय कुमार - सोनू सूद ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना काल में लोगों की सबसे ज्यादा मदद की है और हमेशा उनके लिए आगे आए हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों अक्षय-सोनू को भारत रत्न देने की मांग काफी सुर्ख़ियों में चल रही है।

फैंस ने ट्विटर एक-कल ट्विटर पर एक मुहिम छेड़ दी है, जिसके अनुसार वह अक्षय और सोनू को असली हीरो बता रहे हैं। उन्होंने कहा है की जिस तरिके से इस जानलेवा बीमारी में ये दोनों अभिनेता लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं, उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है, उन्होंने केंद्र सरकार को अक्षय कुमार-सोनू सूद को भारत रत्न देने की मांग रखी है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये दोनों बॉलीवुड सुपरस्टार हर समय लोगों कि मदद के लिए तैयार रहते हैं। देखिये फैंस के कुछ ट्वीटस -







अक्षय कुमार हमेशा से ही लोगों की मदद के लिए आगे रहे हैं, फिर चाहे आपदा/बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी हो या फिर शहीदों के परिवार को मदद देनी हो। कुछ दिनों पहले उन्होंने करों के खिलाफ जंग में साथ देते हुए पीएम केअर्स फंड में 25 करोड़ दान देना दिया था। वहीं अगर सोनू सूद की बात करें तो कोरोना काल में जिस तरह शहरों में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए वह आगे आए हैं वाकई में काबिलेतारीफ है। उन्होंने बसों का इंतजाम कर मजदूरों को उनके घर पर पहुंचाने में काफी मदद की है, हाल ही में सोनू ने अपने मुंबई के जुहू स्थित होटल को भी मेडिकल वर्कर्स के लिए खोल दिया है। बॉलीवुड के इन फरसितों की लोग खूब सराहना कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load