Bollywood News


कार्तिक को आई पुराने दिनों की याद, जब बैरिकेड कूदकर मिले थे इस अभिनेत्री से!

कार्तिक को आई पुराने दिनों की याद, जब बैरिकेड कूदकर मिले थे इस अभिनेत्री से!
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के बीच फैंस को अलग-अलग तरिके से एंटरटेन करते नजर आते हैं। वह आए दिन अपने फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते रहते हैं, इन सब से अलग वे अपने यूट्यूब चैनल पर भी अपनी निजी ज़िंदगी से जुडी जानकारी लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसको लेकर वे काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं।

इस फोटो में वो ' चक दे इंडिया ' एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ सेल्फी ले रहे हैं। कार्तिक आर्यन द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई ये तस्वीर साल 2008 की है जिसके कैप्शन में कार्तिक ने लिखा ''2008 मुंबई मैराथॉन के दौरान मैंने बैरिकेड कूदकर 'प्रीति सभरवाल' उर्फ़ सागरिका घाटगे के साथ सेल्फी ली थी और मैंने उन्हें ये भी कहा था कि शाहरुख खान को मेरा हाय बोलना ''। 2007 में आई फिल्म 'चक दे इंडिया' में सागरिका ने प्रीति सभरवाल का किरदार निभाया था, इस फिल्म में शाहरुख खान वूमेन हॉकी टीम के कोच के तौर पर लोगों को एंटरटेन करते नजर आए थे जो की बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। देखिये कार्तिक की पोस्ट -



कार्तिक आर्यन को आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर इम्तियाज अली के निर्देशन में तैयार फिल्म 'लव आज कल 2' में सारा अली खान के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए देखा गया था। आने वाले समय में कार्तिक अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म ' भूल भुलैया 2' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नजर आएगें जिसका उनके फैंस बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load