Bollywood News


टी सीरीज़ रिलीज़ करेगा स्वर्गीय बॉलीवुड अभिनेता व रेसलर दारा सिंह पर ट्रैक!

टी सीरीज़ रिलीज़ करेगा स्वर्गीय बॉलीवुड अभिनेता व रेसलर दारा सिंह पर ट्रैक!
भारत मैं फैली कोरोना महामारी के कारण हिंदी सिनेमा से लेकर डेली सोप तक सभी एंटरटेन्मेंट के प्रोजेक्ट बंद पड़े हैं। बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जा रहा है। इसी बीच टी सीरीज़ ने ट्विटर पर एक घोषणा करते हुए फैंस को बताया है कि वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार और स्वर्गीय अभिनेता दीदार सिंह रन्धावा उर्फ़ दारा सिंह पर गाना रिलीज़ करने जा रहे हैं। इस खबर को सुनकर दारा सिंह के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

हाल ही में टी-सीरीज ने अपने ट्विटर पर फैंस के साथ जानकारी साझा करते हुए इस गाने का पोस्टर भी साझा किया। दुनिया भर में अपनी ताकत का लोहा मनवाने वाले रेसलर और बॉलीवुड अभिनेता दारा सिंह के ऊपर बने इस गाने को लेकर फैन्स में काफी उत्सुकता है और ये ट्रैक 5 जुलाई को रिलीज़ किया जाएगा। सोशल मीडिया पर इस खबर के आते ही दारा सिंह के फैंस में गाने के प्रति जिज्ञासा बढ़ गई है। इस गाने का टाइटल है 'ग्रेट दारा सिंह' और ये रहा पोस्टर -



टी-सीरीज के द्वारा तैयार 'ग्रेट दारा सिंह' गाने को पंजाबी सिंगर नछतर गिल ने अपनी आवाज दी है और म्यूजिक अमदाद अली ने दिया है। साहिल मेहला ने इस गाने के विडियो का निर्देशन किया है और वीरेंदर रंधावा ने निर्माण कार्य संभाला है। दारा सिंह के फैंस इस गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load