Bollywood News


विवेक ओबेरॉय बने प्रोड्यूसर, अक्टूबर में रिलीज करेंगे धमाकेदार प्रोजेक्ट!

विवेक ओबेरॉय बने प्रोड्यूसर, अक्टूबर में रिलीज करेंगे धमाकेदार प्रोजेक्ट!
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय प्रोड्यूसर के तौर पर अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं | हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए अपनी पहली फिल्म 'इति' के बारे में बताया है| मर्डर मिस्ट्री ड्रामा आधारित विशाल मिश्रा के डायरेक्शन में तैयार इस फिल्म को अक्टूबर 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा | विवेक के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं |

हाल ही में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर फैंस के साथ जानकारी साझा करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि , 'हमारी पहली फिल्म इति की घोषणा करने के लिए काफी उत्साहित हूँ , इसे महिंद्रा प्रोडक्शन और ओबेरॉय मेगा एंटरटेन्मेंट द्वारा तैयार किया गया है | इस फिल्म को 20 अक्टूबर 2020 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा , आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद' | देखिये पोस्ट -



विवेक ओबेरॉय आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर ओमंग कुमार के निर्देशन में तैयार फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में लोगों को एंटरटेन करते नजर आए थे | वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह अपनी आने वाली फिल्म 'इति ' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं, अभिनेता के फिल्म की घोषणा करते ही उनके फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं और उनकी फिल्म के रिलीज होने का इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load