Bollywood News


जैकलीन फर्नेंडिस ने ऐसी तस्वीर साझा, कहा 'सिनेमा खूबसूरत धोखा है'

जैकलीन फर्नेंडिस ने ऐसी तस्वीर साझा, कहा 'सिनेमा खूबसूरत धोखा है'
पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी से ग्रसित है और भारत में भी इस बीमारी के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से हिंदी सिनेमा से लेकर डेली सोप तक सभी एंटरटेन्मेंट प्रोजेक्ट बंद पड़े हैं | ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ सोशल मीडिया के जरीये अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं और अपने मन की बात उनके साथ साझा करते रहते हैं | हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नेंडिस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट के द्वारा सिनेमा को एक खूबसूरत धोखा बताया है |

जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं , उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि , '' सिनेमा .. दुनिया में सबसे खूबसूरत धोखा है .. जो आपको अंदर और बाहर अलग नजरिये से देखता है '' | उनके द्वारा शेयर की गई पोस्ट को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और उनके फैंस कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रक्रियाएं भी दे रहे हैं | देखिये पोस्ट -



जैकलीन फर्नेंडिस को आखरी बार फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर ' में लोगों को एंटरटेन करते हुए देखा गया था , यह फिल्म कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 1 मई 2020 की रिलीज की गयी थी| आने वाले समय में वह रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म 'डांसिंग डैड' में सलमान खान के साथ लोगों को अपनी अदाओं का दीवाना बनाती नजर आने वाली हैं | जैकलीन के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load