Bollywood News


लॉकडाउन में यो यो हनी सिंह ने दिया फैन्स को सरप्राइज़, दिखाई दमदार बॉडी!

लॉकडाउन में यो यो हनी सिंह ने दिया फैन्स को सरप्राइज़, दिखाई दमदार बॉडी!
कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से इस समय आम इन्सान से लेकर बॉलीवुड एक्टर्स तक सभी अपने घरों में बंद हैं | बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह ने अपनी बॉडी को लॉकडाउन के दौरान काफी तेज़ी से फिट बना लिया है | हाल ही में हनी सिंह ने ट्विटर पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह शर्टलेस अपनी बॉडी को दिखाते नजर आ रहे हैं | इन तस्वीरों को देखकर हनी सिंह के फैन्स काफी हैरान हैं और उनके न्यू लुक की तारीफ कर रहे हैं |

हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर फैन्स के साथ अपने न्यू लुक की तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि , '' देखिए मेरे लेटेस्ट बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन की तस्वीरें. लॉकडाउन में की गई मेहनत." | अपने फेवरेट रैपर को पुराने अवतार में देखने का क्रेज फैन्स में अभी भी साफ दिख रहा है , उनका नया लुक देखकर वह काफी खुश नजर आ रहे हैं | देखिये पोस्ट -



हनी सिंह का आखरी गाना 'मॉस्को माशूका' था , जिसको लोगों ने खूब पसंद किया था | हनी सिंह के फैन्स उनके आने वाले प्रोजेक्ट का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं और क्या पता वह अपने नए लुक के साथ - साथ फैन्स को एक और सरप्राइज़ दे दें |

End of content

No more pages to load