Bollywood News


'एक विलेन 2' का हिस्सा नही होंगें आदित्य रॉय कपूर?

'एक विलेन 2' का हिस्सा नही होंगें आदित्य रॉय कपूर?
मोहित सूरी के निर्देशन में तैयार 2013 में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म 'एक विलेन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जल्द ही फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है जिसमे आदित्य रॉय कपूर और जॉन अब्राहम नज़र आएँगे और ये फिल्म फिलहाल काफी सुर्ख़ियों में हैं | लेकिन अब एक ऐसा बात सामने आ रही है जो इस फिल्म के लिए फैन्स की उत्सुकता कम कर सकती है |  

रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य और मोहित के बीच फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर कुछ क्रिएटिव मतभेदों के चलते आदित्य ने फिल्म से हाथ खींचने का फैसला किया| बता दें की बीते ११ मार्च को ही मोहित सूरी ने एक विलन 2 की स्टारकास्ट की आधिकारिक घोषणा अपने इन्स्टाग्राम हैंडल के ज़रिये की थी, देखिये मोहित की पोस्ट -



आदित्य रॉय कपूर को आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'मलंग ' में देखा गया था जिसमे उनके किरदार को लोगों का प्यार मिला था | आने वाले समय में वह महेश भट्ट निर्देशत फिल्म 'सड़क 2' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नजर आएगें | इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त ,अलिया भट्ट और पूजा भट्ट भी दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगें  और ये जल्द डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है|

End of content

No more pages to load