Bollywood News


सरोज खान का 71 की उम्र में निधन, बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि!

सरोज खान का 71 की उम्र में निधन, बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि!
साल 2020 बॉलीवुड के लिए बहुत दुखदायी साबित हुआ है और लगातार होता ह जा रहा है | मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का हार्ट अटैक के कारण वीरवार की रात 2 बजे के करीब निधन हो गया। सरोज खान ने 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को तो अलविदा कह दिया परन्तु उन्होंने विरासत के तौर पर अपने अनेक मशहूर गाने हमारे लिए छोड़ दिए । सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफ किए गए अनेक गानों पे माधुरी दीक्ष‍ित, श्रीदेवी, ऐश्वर्या राय जैसी प्रतिभावान एक्ट्रेसेज ने भी डांस किया है। उनके निधन पर हिंदी सिनेमा से लेकर आम लोगों तक सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआएं कर रहे हैं और सोशल मिडिया के जरिये उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन पर फैन्स तो उन्हें श्रद्धांजलि दे ही रहे हैं, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी कोरियोग्राफर को याद कर भावुक संदेश लोगों के साथ साझा कर रहे हैं | वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सरोज खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं औरउनके साथ बिताए पुराने दिन याद कर रहे हैं | अनुपम खेर, रेमो डीसूजा, अक्षय कुमार, जैकलीन फेर्नानडेज़, विवेक अग्निहोत्री, सुनील ग्रोवर समेत और भी सितारों ने सरोज की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की देखिये सेलेब्रिटीज़ के भावुक संदेश -







View this post on Instagram

💔 Rest In Peace Saroj mam..

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on







सरोज खान ने अपने कोरियोग्राफी सफर में सबसे अधिक 8 अवॉर्ड्स जीतकर रिकॉर्ड अपने नाम किया था , उन्होंने अपना सबसे पहला अवॉर्ड 1989 में फिल्म 'तेजाब' के 'एक दो तीन' गाने के लिए जीता था. इसमें माधुरी दीक्ष‍ित ने जबरदस्त डांस किया था | इसके बाद 1990 और 1991 में लगातार दो बेस्ट कोरियोग्राफी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था | इसके बाद अनिल कपूर और श्रीदेवी के गाने 'धक धक करने लगा' 1993 में, खलनायक फिल्म में 'चोली के पीछे क्या है' 1994 में, हम दिल दे चुके सनम फिल्म में 'नींबूड़ा' के लिए साल 2000 में सरोज ने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते. 2003 में डोला रे और 2008 में फिल्म गुरु के 'बरसो रे मेघा मेघा' गाने के लिए सरोज ने अवॉर्ड प्राप्त किया था |

End of content

No more pages to load