Bollywood News


जब करीना कपूर को सरोज खान ने कहा था,'ऐ लड़की कमर नहीं हिला सकती फेस तो चला!

जब करीना कपूर को सरोज खान ने कहा था,'ऐ लड़की कमर नहीं हिला सकती फेस तो चला!
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 वर्ष की उम्र में वीरवार की रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है, उन्होंने मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड शोक में डूब गया है है, हाल ही में करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियों और एक तस्वीर शेयर की है , इस तस्वीर में सरोज खान उनको समझती हुई नजर आ रही हैं।

करीना कपूर ने कोरियोग्राफर सरोज के साथ का अपना डांस एक्सपीरियंस शेयर किया है , उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि ,'' मास्टर जी ने हमेशा मुझे कहा ... पैर नहीं चला सकती तो कम से कम फेस तो चला । उन्होंने मुझे सिखाया कि ... नृत्य का आनंद लेने के लिए, आंखों के माध्यम से मुस्कुराओ और मुस्कुराओ। लव यू मास्टर जी। जब तक हम फिर से नाचेंगे ...RIP ''। देखिये पोस्ट -



करीना कपूर बड़े पर्दे पर आखरी बार होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म ' अंग्रेजी मीडियम ' में इरफ़ान खान के साथ नजर आई थी। वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह अद्वित चंदन के निर्देशन में बनाई गयी फिल्म ' लाल सिंह चड्डा ' में आमिर खान के साथ दर्शकों को अपनी अदाओं से दीवाना बनाती नजर आने वाली हैं। फिल्म को इसी साल रिलीज किया जाना था , परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपॉन कर दिया गया है। करीना के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का काफी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load