Bollywood News


शाहरुख़ खान ने सरोज खान के निधन पर कहा 'इंडस्ट्री में मेरी पहली गुरु थी'

शाहरुख़ खान ने सरोज खान के निधन पर कहा 'इंडस्ट्री में मेरी पहली गुरु थी'
ये साल बॉलीवुड के लिए लगातार एक के बाद एक दुखद खबर लेकर आ रहा है| ऋषि कपूर, इरफ़ान खान, वाजिद खान, और हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के बाद आज हमने बॉलीवुड की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान को भी खो दिया| आज सुबह 2 बजे के करीब सरोज का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया जिससे पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है |

सरोज के जाने पर कई बॉलीवुड सितारों ने ट्वीट कर उन्हें याद करते हुए अपना दुःख प्रकट किया है और अब इस सूची में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान भी शामिल हो गए हैं| शाहरुख़ ने सरोज जी के जाने पर ट्वीट कर लिखा की "सरोज खान फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पह्जली सच्ची गुरु थी जिन्होंने घंटों लगा कर उन्हें बहुत कुछ सिखाया| वे सबसे कैरिंग, लविंग, एंड प्रेरणादायक शख्सियतों में से थी जीने शाहरुख़ आज तक मिले हैं| शाहरुख़ ने लिखा "आपकी बहुत याद आएगी सरोज जी, ऊपर वाला आपकी आत्मा को शान्ति दे, मेरा ध्यान रखने के लिए शुर्क्रिया"| देखिये ट्वीट -



बता दें की सरोज ने अपने 45 साल से भी ज्यादा लम्बे फ़िल्मी करियर के दौरान कई सुपरहिट और यादगार गानों को कोरियोग्राफ किया जिनमें 'तम्मा तम्मा लोगे', 'निम्बूड़ा - निम्बूड़ा', 'मेरा पिया घर आया', मेरे हाथों में', 'डोला रे डोला' और भी कई गाने शामिल हैं| सरोज जी को बॉलीवुड में अपने योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा|

End of content

No more pages to load