Bollywood News


कानपुर में पुलिसकर्मियों की शहादत पर कपिल शर्मा बोले 'दोषियों को मार दो!'

कानपुर में पुलिसकर्मियों की शहादत पर कपिल शर्मा बोले 'दोषियों को मार दो!'
कानपुर में शुक्रवार के दिन एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस पर किसी ने हमला किया गया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्विटर पोस्ट के द्वारा हमलावरों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना के दोषियों को ढूंढ कर उसी समय मार देना चाहिए।

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर कानपुर घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है , उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि ,'' मैं रेस्ट इन पीस नहीं बोलूंगा क्योंकि मुझे पता है इन शहीदों को तब तक शांति नहीं मिलेगी जब तक आरोपियों को पकड़ मार ना दिया जाए। यूपी पुलिस को दोषियों को पकड़ कर मार देना चाहिए ''। उनकी इस पोस्ट पर कपिल के फैंस भी अपनी सकारात्मक प्रक्रियाएं दे रहे हैं। देखिये पोस्ट -

इस समय हर कोई दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस घटना के बाद से यूपी पुलिस विकास दुबे की तलाश तेज कर दी है और उस पर 50 हजार का इनाम भी रखा है। अगर कपिल शर्मा की बात करें तो कॉमेडी के क्षेत्र में किये अपने जबरदस्त प्रदर्शन से कई टेलीविज़न अवार्ड्स से सम्मानित हो चुके कपिल को स्वच्छ भारत मिशन में किये गए अपने योगदान के लिये राष्ट्रपत्ति द्वारा सम्मानित किया गया है।

End of content

No more pages to load