Bollywood News


अमिताभ बच्चन ने लेटेस्ट पोस्ट में कहा 'हाथ से लेखन के चलन को वापस लाओ'

अमिताभ बच्चन ने लेटेस्ट पोस्ट में कहा 'हाथ से लेखन के चलन को वापस लाओ'
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीड‍िया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं और आए दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करके फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने हैंड राइट‍िंग को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है, इस पोस्ट पर अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अपना मजेदार रिएक्शन दिया है।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ,''हाथ से लेखन के चलन को वापस लाओ मस्तिष्क के लिए अच्छा होता है "। उनके इस पोस्ट पर कार्तिक ने बड़े ही मजेदार तरिके से जवाब देते हुए लिखा कि '' मैं डॉक्टर परिवार से हूँ सर, मेरी लिखावट देख के शयाद आप ऐसी नहीं बोलोगे ''। सोशल मीडिया पर दोनों की जुगलबंदी काफी वायरल हो रही है और बिग बी के फैंस भी कमेंट बॉक्स में अपनी प्रक्रियाएं दे रहे हैं। देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

`Bring back hand writing: its good for the Brain` ~ h

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on



कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के समय में अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ समय पिता रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अगर वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' , और रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में नजर आने वाले हैं । बिग बी के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे ।

End of content

No more pages to load