Bollywood News


शर्ली सेतिया ने 'चुरा लिया है' के साथ की धमाकेदार वापसी!

 शर्ली सेतिया ने 'चुरा लिया है' के साथ की धमाकेदार वापसी!
मल्टी टैलेंटेड शर्ली सेतिया ने लॉक डाउन के दौरान अपने फैंस को क्लासिकल क्वरेन्टाइन्स के साथ एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं अब अपने बर्थडे के मौके पर शर्ली ने फिल्म यादों की बारात से 'चुरा लिया है' गाने का एक खूबसूरत कवर ट्रैक लांच किया है, जिसे सा रे गा मा पा के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। बेहतरीन सिंगर और एक्टर शर्ली ने हाल ही में फिल्म मस्का से अपने ओटीटी करियर की शुरुआत की है, फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए किरदार को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

शर्ली को गानों के कवर लांच करने के बाद से काफी प्रशंसा मिली है। इसके बाद से उन्होंने गाने के साथ साथ एक्टिंग में भी अपना कमाल दिखाया है। शर्ली पिछले दिनों काफी प्रोडक्टिव रही हैं और इस मुश्किल समय में फैंस को अपने बेहतरीन गानों से जोड़े रखने की कोशिश की है। वह अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस को अपना क्लासिकल ट्रैक्स के साथ जोड़ रही हैं। उनका पिछला कवर लव आज कल का सोलफुल ट्रैक 'मेहरमा' था, जिसने फैंस को उनका मुरीद बना दिया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म रहना है तेरे दिल में के खूबसूरत ट्रैक 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' और फिल्म कहो न प्यार है से 'तुम जानों न हम' जैसे गानों के साथ सभी को रोमांचित कर दिया।

अब, उन्होंने अपने फैंस को फिल्म यादों की बारात से एक और क्लासिक वर्जन 'चुरा लिया है' के साथ वापसी का उपहार दिया है। इसका ऑरिजिनल गाना आशा भोसले और मोहम्मद रफ़ी ने गाया था और अब इस गाने को अभिजीत वाघानी ने एक म्यूजिकल वर्जन में फिर से तैयार किया है , जिसे शर्ली ने अपनी बेहतरीन आवाज में गाया है। इसका असल गाना काफी बड़े पैमाने पर हिट हुआ था और काफी सालों से लव ऐन्थम बना हुआ है। अब शर्ली ने भी अपनी प्यारी आवाज से इस गाने के असल फील को बरकरार रखा है। फैंस ने शर्ली के इस ट्रैक को काफी पसंद किया है और सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ भी की है। शर्ली जो भी गाना गाती हैं उसे अपना स्पेशल टच देना नहीं भूलती। बता दें कि इस म्यूजिक वीडियो किए अवधारणा, संगीत, गायन व शूट, सारा कुछ लॉक डाउन के दौरान किया गया था और इसे कलाकारों ने अपने-अपने घरों में बनाया है। शर्ली वीडियो में बेहद मनमोहक लग रही हैं और बेशक पूरे वीडियो में अपनी प्राकृतिक सुंदरता से हमारा दिल चुराने में कामयाब रहीं हैं।



शर्ली ने लगातार इस तरह के इमोशनल धुनों के साथ अपने फैंस को खुश करने की कोशिश की है। काम के नजरिए से देखें तो, शर्ली जल्द ही शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी अभिनीत 'निकम्मा 'से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं और हम निश्चित रूप से बड़े पर्दे पर उनकी चमक देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load