Bollywood News


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड में 20 साल पूरे!

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड में  20 साल पूरे!
बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा 2000 की मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं, उन्होंने हिंदी सिनेमा में डेब्यू वर्ष 2003 में आई फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई' से किया था और आज वह परिचय की मोहताज नहीं हैं। फोर्ब्स ने उन्हें 2017 में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में रखा था । हिंदी सिनेमा में एक आउटसाइडर के तौर पर कदम रखने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रतिभा के बलबूते बॉलीवुड में आज 20 साल का सफर तय कर लिया है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके अपने फ़िल्मी सफर को फैंस के साथ साझा किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, ''मनोरंजन के 20 साल ✨ 20 वर्षों में आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद करती हूँ । मैं जल्द ही आपसे मिलने की उम्मीद करती हूँ ''। उनके इस वीडियो को देखकर फैंस कमेंट बॉक्स में उनको विश कर रहे हैं। देखिये वीडियो -



प्रियंका चोपड़ा को आखरी बार बड़े पर्दे पर शोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक ' में अभिनेता फरहान अख्तर के साथ देखा गया था। इस समय वह अमेजन प्राइम पर आने वाले अपने टीवी शो को लेकर काफी चर्चाओं में चल रही हैं , उनके फैन्स शो के शुरू होने का बेताबी के साथ इतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load