Bollywood News


मैचिंग आउटफिट में माँ के साथ घूमने निकली सारा अली खान, तस्वीरें वायरल!

मैचिंग आउटफिट में माँ के साथ घूमने निकली सारा अली खान, तस्वीरें वायरल!
लॉकडाउन में जब से महाराष्ट्र सरकार ने नई गाइडलाइन के साथ बाहर निकलने की इजाजत दी है , तभी से बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ को मुंबई में बाहर घूमते देखा जा रहा है | कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन में लगातार तीन महीनों तक घर पर रहने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली खान भी अपनी मां अमृता सिंह के साथ बाहर घूमती नजर आई , सारा ने कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं |

सारा अली खान ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि ''Mommy's Day Out 👧🏻👩🏻👭👩‍👧 #twinning #winning 👯‍♀️🌈 💐🍭 💜💙💚💛🧡❤️ माँ बेटी की इन मैचिंग ऑउटफिट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा और सारा के फैंस दोनों के लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं | देखिये तस्वीरें -



सारा अली खान आखरी बार बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव आज कल 2' में अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थी, इस फिल्म में उनके किरदार की लोगों ने खूब तारीफ की थी| वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह , डैविड धवन निर्देशित फिल्म 'कुली न1' में वरुण धवन के साथ लोगों को दीवाना बनाती नजर आने वाली हैं | सारा के फैन्स उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load