Bollywood News


प्रकृति के बचाव में उतरे रणदीप हुड्डा, शेयर की 'वर्सोवा बीच' सफाई की तस्वीरें!

प्रकृति के बचाव  में उतरे रणदीप हुड्डा, शेयर की 'वर्सोवा बीच' सफाई की तस्वीरें!
आज कल सोशल मीडिया दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के बारे में लोगों को साथ की साथ अपडेट कर देता है। हाल ही में अभिनेता रणदीप हुडा ने वर्सोवा समुद्र तट की सफाई करते हुए की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। COVID-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए वह सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करते हुए और मास्क लगाए दिखाई दे रहे हैं।

रणदीप ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "यह मानवता का आंगन है और यह बहुत सुंदर नहीं दिख रहा है| अपने आंगन को साफ रखने के लिए कोरोना महामारी में प्रेरणादायक सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें''। उनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और उनकी जमकर सरहना भी हो रही है। देखिये पोस्ट -



फ़िल्मी परदे की बात करें तो रणदीप हमें प्रभु देवा निर्देशित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में सलमान खान, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों के साथ नज़र आएँगे। ये 'किक' और 'सुलतान' के बाद तीसरी बार होगा जब रणदीप हूडा सलमान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएँगे| राधे इस साल दिवाली पर हमें सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है|

End of content

No more pages to load