Bollywood News


रणवीर की फिल्म 'लुटेरा' के सात साल हुए पूरे, ऐसे किया अभिनेता ने सेलिब्रेट!

बॉलीवुड फिल्म लूटेरा 2013 में रिलीज हुई रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमल नहीं कर पाई थी , परन्तु दोनों के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा था। हाल ही में फिल्म के सात साल पूरे होने पर रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक पोस्ट शेयर की|

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लूटेरा से जुड़ा एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया है, जिसमें फिल्म की कई तस्वीरों तस्वीरें शामिल हैं| लूटेरा के सात साल पूरे होने पर फैन्स अहित कई फ़िल्मी सितारों ने भी रणवीर को इस पोस्ट पर कमेंट करके बधाई दि| पॉलीवुड अभिनेत्री सोनम बाजवा ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा,' ये मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है'. देखिये पोस्ट -



रणवीर सिंह आखरी बार बड़े पर्दे पर ज़ोया अख्तर निर्देशित फिल्म 'गली बॉय' में आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे जो की बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वर्कफ़्रंट की बात करें तो इस समय रणवीर, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं।

यह फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के कपिल देव की कप्तानी में जीते गए क्रिकेट वर्ल्ड कप के ऊपर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अमृता पुरी, एमी वर्क, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर और चिराग पाटिल जैसे कलाकार दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं। 83 इस साल क्रिसमस पर रिलीज़ हो सकती है |

End of content

No more pages to load