Bollywood News


अनीषा पादुकोण ने अपने जीजाजी रणवीर सिंह को मजेदार तरिके से जन्मदिन विश!

अनीषा पादुकोण ने अपने जीजाजी रणवीर सिंह को मजेदार तरिके से जन्मदिन विश!
बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त एनर्जी के लिए मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह के जन्मदिन की शुरुआत बड़े ही मजेदार तरीके से हुई है। आज के दिन 6 जुलाई को एक्टर के 35वें बर्थडे पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ उन्हें सोशल मीड‍िया के जरिये बर्थडे विशेज कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता की साली अनीशा ने भी उन्हें बड़े ही अनोखे अंदाज़ में इंस्टाग्राम पर विश किया है , अब इससे बेहतर दिन की शुरुआत क्या हो सकती है कि साली ने सबसे पहले जीजा जी को विश किया है।

अनिशा ने रणवीर सिंह की एक जीआईएफ तस्वीर लोगों के साथ साझा की जिसमें वह नृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि , '' जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जीजाजी ''। अनिशा के इस मजेदार बर्थडे विश को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। देखिये पोस्ट -


वर्कफ़्रंट कि बात करें तो रणवीर सिंह इस समय कबीर सिंह निर्देशित फिल्म, '83' को लेकर काफी चर्चाओं में चल रहे हैं , यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली थी परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने कि वजह से फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया हैं। इसके अलावा रणवीर , करण जौहर निर्देशित फिल्म 'तख्त ' में आलिया भट्ट के साथ लोगों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं। उनके फैंस फिल्मों के रिलीज होने का इंतज़ार बेसब्री से कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load