Bollywood News


फिल्म 'बोल बच्चन' के 8 साल पूरे: अजय देवगन ने शेयर की यादगार तस्वीरें!

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने कुछ समय पहले गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'बोल बच्चन' के 8 साल पूरे हो जाने पर शूटिंग समय की कुछ तस्वीरें शेयर की है। उनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बोल बच्चन' में अभिषेक बच्चन ने भी कॉमेडी और एक्शन के साथ लोगों का खूब मनोरंजन किया था और फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था । हाल ही में अजय ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन लिखा कि, "जब बच्चन बोलते हैं, तो मैं सुनता हूं (विशेष रूप से अमितजी) 🙏🏻 ''। देखिये पोस्ट -



अजय देवगन आखरी बार बड़े पर्दे पर ओम राउत के निर्देशन में तैयार फिल्म 'तानाजी दी अनसंग वॉरियर' में सेफ अली खान और काजोल के साथ नजर आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आने वाले समय में वह , अभिषेक दुधैया निर्देशित फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया', इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म 'थैंक गॉड' ,संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और अमित रवींद्रनाथ शर्मा निर्देशित फिल्म 'मैदान' में अपने चाहने वालों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं। उनके फैंस फिल्मों के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load