Bollywood News


कियारा ने दिखाया ऐसा हॉट लुक, पूल में दिखी इस अवतार में!

कियारा ने दिखाया ऐसा हॉट लुक, पूल में दिखी इस अवतार में!
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट फोटो और वीडियो शेयर करके फैंस को एंटरटेन करती रहती है। कियारा ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने ग्लैमरस अंदाज से भी लोगों का दिल जीता है, हाल ही में उन्होंने स्वीमिंग पूल की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है , जो लोगों का खूब ध्यान खींच रही है।

कियारा आडवाणी द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में उनका अंदाज देखने लायक है, इसमें उनके लुक के साथ-साथ बैकग्राउंड भी कमाल का दिखाया गया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ''हर सूर्यास्त का फायदा उठाना चाहिए " । कियारा के फैंस उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं । देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

Making the most of every sunset ☀️

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on



कियारा अडवाणी आखरी बार बड़े पर्दे पर राज मेहता निर्देशित फिल्म ' गुड़ न्यूज़' में अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और करीना कपूर के साथ नजर आई थी। आने वाले समय में वह, अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करती नजर आने वाली हैं। उनके फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतज़ार बेताबी से कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load