Bollywood News


रवीना टंडन ने फैंस के साथ शेयर की अपनी बच्चपन की यादें!

रवीना टंडन ने फैंस के साथ शेयर की अपनी बच्चपन की यादें!
बॉलीवुड एक्टर्स रवीना टंडन इस समय अपने परिवार के साथ लॉकडाउन का समय बिता रही हैं और अपनी पुरानी यादों को फैंस के साथ शेयर करके उनको एंटरटेन करती रहती हैं। हाल ही में वह अपनी बेटी राशा के साथ खेलती हुई नजर आई , उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर खिलोने की तस्वीर शेयर की है , जिससे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

रवीना ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि , '' हमारे लॉकडाउन शौक! मेरे बचपन के दिनों में, जब हम मेकानोस के साथ खेले। राशा और मैं उन्हें बनाते हैं और फिर रणबीरवर्धन इसमें फिट बैठता है। एक बोर्ड और इसे कोड करता है और उन्हें चलाता है!! इसे बहुत प्यार करती हूँ ''। देखिये पोस्ट -



रवीना आखरी बार बड़े पर्दे पर भूमिका ओनिर निर्देशित फिल्म 'शब' (2017) में नजर आई थी , जो एक भारतीय रोमांस ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ अर्पिता चटर्जी, आशीष बिष्ट, साइमन फ्रेने, गौरव नंदा और एरेस गान्धी जैसे कलाकार नजर आए थे। आने वाले समय में वह , प्रशांत नील द्वारा निर्देशित 'केजी.एफ 2' में अभिनेता संजय दत्त के साथ नजर आने वाली हैं। उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतज़ार बेताबी से कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load