Bollywood News


अनुपम खेर, टाइगर श्रॉफ की शर्टलेस तस्वीर देखकर कह दि ये बात!

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर हमेशा अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में खुद की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह शर्टलेस पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को देखकर हर कोई उनकी बॉडी की तारीफ कर रहा है , वहीं अनुपम खेर ने भी इस पोस्ट पर एक मज़ेदार रिएक्शन दिया जो लोगों द्वारा खूब पसंद आ रहा है।

टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि , ''जब दाढ़ी नहीं आती थी ... #bachpana '। उनकी इस पोस्ट पर अभिनेता अनुपम खेर ने अपना मजेदार जवाब देते हुए कहा कि, हड्डियां निकल आई हैं , कुछ खाते नहीं हो क्या। देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

Jab daadi nahi aati thi...🐥 #bachpana

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on



टाइगर श्रॉफ आखरी बार बड़े पर्दे पर अहमद खान निर्देशित फिल्म 'बाघी 3' में श्रद्धा कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे । यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी ,परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने के कारण फिल्म के प्रदर्शन को रोक दिया गया था। आने वाले समय में वह अहमद खान निर्देशित फिल्म ' हीरोपंथी २ ' में लोगों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं , उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load