Bollywood News


कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को याद आए अपने संघर्ष भरे दिन, शेयर की तस्वीर!

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को याद आए अपने संघर्ष भरे दिन, शेयर की तस्वीर!
कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं उन्होंने हाल ही अपने संघर्ष के दिनों की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वह बॉलीवुड गायिका नेहा ककड़ के साथ बैठे नजर आ रहे हैं , उस समय दोनों ही संगीत की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते थे लेकिन कपिल के जीवन में एक बेहतरीन कॉमेडियन बनना लिखा था।

कपिल ने 2007 में कॉमेडी रियलिटी टीवी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से लोकप्रियता हासिल की और फिर टेलीविजन कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'फैमिली टाइम विद कपिल' के साथ बड़े स्टार बन गए। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि , '' बच्चों को पहचानो , पुरानी फोटो ''। उनकी इस तस्वीर को देखकर फैंस भी कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

Identify the kids 🙈 #throwback

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on



कपिल ने अपना बॉलीवुड डेब्यू अब्बास मस्तान निर्देशित फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' कॉमेडी-ड्रामा फिल्म से किया था। वह आखरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'फिरंगी' में नजर आए थे , जो एक ड्रामा फिल्म है, इसका निर्माण कपिल शर्मा द्वारा ही किया गया है।

End of content

No more pages to load