Bollywood News


वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर किये 30 मिलियन फॉलोवर्स पार! ऐसे किया फैंस का धन्यवाद

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर किये 30 मिलियन फॉलोवर्स पार! ऐसे किया फैंस का धन्यवाद
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फ़िल्मी सफर की शुरुवात की थी। अपने 8 साल के सफल फिल्मी करियर में वरुण बड़े पर्दे पर आज एक पसंदीदा अभिनेता हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं , हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोवर्स होने की ख़ुशी जाहिर ही है और एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा किया है जिसमें उनकी पिछली फिल्मों की कुछ झलक दिखाई गई है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि , " 30 लाख , मुझ पर विश्वास करने के लिए आपका धन्यवाद। बीट पर नाचते रहें , धन्यवाद ''। उनके इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और उनको आगे के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं। देखिये पोस्ट -



वरुण धवन आखरी बार बड़े पर्दे पर रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' में दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आए थे। आने वाले समय में वह, डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुली नं 1' में सारा अली खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं । इस फिल्म में उनके अलावा परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव भी अपने किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएगें । वरुण के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहें हैं।

End of content

No more pages to load