Bollywood News


अमिताभ को आई फिल्म 'अग्निपथ' की याद, साझा किया फिल्म का ये डायलॉग

अमिताभ को आई फिल्म 'अग्निपथ' की याद, साझा किया फिल्म का ये डायलॉग
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय सेलेब्स में से एक हैं। त्यौहार हो या जन्मदिन वह हमेशा अपने प्रशंसकों को अपने मजेदार पोस्ट के साथ एंटरटेन करते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक एनिमेटेड फोटो को शेयर किया है , जिसको देखकर लोग उनकी इस तस्वीर की काफी तारीफ कर रहें हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस के साथ तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि ,'' सुबह की ख़ुशी .. मजबूत हो .. एहतियात में हो .. बस अपने घर रहिए। सब ठीक हो जाएगी। तू न झुकेगा कभी , तू न थमेगा कभी ,कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ , अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ ''। उनके इस गुड मॉर्निंग विश को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। देखिये पोस्ट -



अगर अमिताभ बच्चन के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ' ब्रह्मास्त्र ' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह, रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में इमरान हाश्मी के साथ नजर आने वाले हैं । अमिताभ के फैंस उनकी सभी फिल्मों के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load