Bollywood News


जैकलीन फर्नांडीज ने बताया चिंता को योग से कैसे दूर करें

जैकलीन फर्नांडीज ने बताया चिंता को योग से कैसे दूर करें
जैकलीन ने न केवल अपनी सुंदरता से बल्कि अपने ऑन-स्क्रीन प्रदर्शनों के साथ भो लोगों का खूब दिल जीता है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके लोगों लोगों को चिंता दूर करने वाले योग के बारे में बताया है , उनके इस वीडियों को सोशल मीडिया पर लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

कुछ समय पहले जैकलीन , सलमान खान के फार्महाउस पनवेल में रह रही थी ,लेकिन हाल ही में वह अपने घर वापिस लौट आई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि ,'' मैं पिछले कुछ हफ्तों से कुछ बड़ी चिंता से जूझ रही हूँ .. हालाँकि योग के रोजाना उपयोग से अब कुछ हद तक ठीक हूँ और यह बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। जीवन के लिए और जीवित रहने के लिए यह काफी लाभकारी है .. आपका दिन अच्छा हो ! नमस्ते ''। उनके इस वीडियों को लोग काफी पसंद कर रहें हैं देखिये वीडियो -



जैकलीन फर्नांडीज आखरी बार बड़े पर्दे पर तरुण मनसुखानी निर्देशित फिल्म ' ड्राइव ' में नजर आई थी , परन्तु यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमल नहीं कर पाई थी। आने वाले समय में वह, रैमो डिसूजा निर्देशित फिल्म ' डांसिंग डैड ' में सलमान खान के साथ दर्शकों को अपनी अदाओं का दीवाना बनती नजर आने वाली हैं। उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहें हैं|

End of content

No more pages to load