Bollywood News


इस बात पर राजकुमार राव बोले 'मुझे समझ नहीं आ रहा मैं क्या करूं?'

इस बात पर राजकुमार राव बोले 'मुझे समझ नहीं आ रहा मैं क्या करूं?'
इस समय राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ अपना लॉकडाउन समय का आनंद ले रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी पोस्ट के जरिये एंटरटेन करते रहते हैं। हाल ही में राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। शेयर की गई पोस्ट में वह विचलित से लग रहे हैं और लोगों से पूछ रहे हैं मैं इस समय में क्या कर सकता हूँ।

राजकुमार राव ने अपनी कुछ स्माइली तस्वीर अपने फैंस के साथ साझा करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, 'इस समय मन की स्थिति ऐसी है.. क्या मैं एक वेब सीरीज देखूं या फिल्म या वर्कआउट करूं या कुछ ऑनलाइन मास्टरक्लास लूँ, मैं यह सब कर सकता हूँ''। उनकी इस विचलित मन की स्थिति को देखकर लोग कमेंट बॉक्स में जाकर उनको काम करने की सलाह दे रहे हैं। देखिये पोस्ट -



राजकुमार आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'मेड इन चाइना' में मॉनी रॉय के साथ नजर आए थे । आने वाले समय में वह, हार्दिक मेहता निर्देशित फिल्म 'रूही अफ़ज़ा', अनुराग बसु निर्देशित मल्टी-स्टारर ड्रामा फिल्म 'लूडो' और हंसल मेहता निर्देशित फिल्म 'झलक' में अपने अभिनय से लोगों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं। अभिनेता के फैंस उनकी सभी फिल्मों के रिलीज होने का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load