नीतू कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, ''मैं इन बेहतरीन रिश्तों के साथ दुनिया की सबसे अमीर इंसान हूँ। हम सभी को हमेशा अपने प्रियजनों से प्यार, समर्थन की जरूरत होती है''। देखिये पोस्ट -
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ये पहली बार है कि करण जौहर को किसी पारिवारिक प्रोग्राम में देखा गया हो , उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करना बंद किया हुआ है। अभिनेता के सुसाइड के बाद से ही उनको नेपोटिजम का शिकार बनाया जा रहा है और खूब ट्रोल किया जा रहा है।


