Bollywood News


उर्वशी रौटेला ने अपने इस रूप से लोगों को बनाया दीवाना!

उर्वशी रौटेला ने अपने इस रूप से लोगों को बनाया दीवाना!
उर्वशी रौटेला ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म "सिंह साब द ग्रेट" से की थी , इसमें उनके साथ सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आए थे । उर्वशी अपनी हॉट तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं।

उर्वशी ने पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि , "यदि आपके पास जीवन में कुछ भी नहीं है लेकिन आपके परिवार का प्यार है। आप अमीर हैं"। उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग उनके कातिलाना लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। देखिये पोस्ट -



उर्वशी रौटेला, सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4 और पागलपंती जैसी फिल्मों में अपने अलग -अलग किरदारों से लोगों को दीवाना बना चुकी हैं । इस समय वह अपनी आने वाली फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' को लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं, यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर 16 जुलाई 2020 को रिलीज़ की जाएगी। अभिनेत्री के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load