Bollywood News


प्रभास की फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' के 5 साल पूरे, फैंस के साथ शेयर की पुरानी यादें!

एस.एस.राजामौली निर्देशित और साउथ सुपरस्टार प्रभास अभिनीत फिल्म'बाहुबली: द बिगिनिंग' को पूरे देश से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी। उस समय फिल्म देखने के बाद सभी एक दूसरे से पूछ रहे थे की 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?'। हाल ही में फिल्म के 5 साल पूरे होने पर प्रभास उर्फ बाहुबली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए पुराने दिनों को याद किया।

प्रभास ने फिल्म की एक वीडियो फैंस के साथ साझा की, जिसमें उनको कटप्पा के द्वारा मरते हुए दिखाया गया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि"बाहुबली: द बिगिनिंग ... nostalgic😉 @ kyarlagadda17 # 5YearsOfBaahubali "। उनकी इस वीडियो को सोशल मिडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। देखिये पोस्ट -



प्रभास आखरी बार बड़े पर्दे पर सुजीत निर्देशित फिल्म'साहो' में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आने वाले समय में वह राधा कृष्ण कुमार निर्देशित फिल्म'राधे श्याम' में अपने चाहने वालों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं, उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load