कार्तिक आर्यन के लिउए फैन्स का प्यार दिन प्रतितिदं बढ़ता ही जा रहा है कार्तिक की एक्टिंग और चॉकलेट बॉय लुक्स के अलावा उनके यूट्यूब शो कोकी पूछेगा में जब वे कोरोना वॉरियर्स के साथ बात करते दिखे तब भी फैन्स ने उनकी खूब तारीफ की थी और अब कार्तिक ने ऐसा ही एक और काम किया है की फैन्स के दिलों में उनके लिए इज्ज़त और भी ज्यादा बढ़ गयी है|
हाल ही में कार्तिक ने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमे वे खुद के द्वारा एनडौर्स किये जाने वाले मोबाइल फ़ोन ब्रांड ओप्पो की जगह एक आई फ़ोन इस्तेमाल करते हुए दिखे| इसके बाद ये बात सामने आई की कार्तिक ने भारत - चीन के बीच चल रहे तनाव के कारण ओप्पो से अपना करोड़ों रुपये का करार तोड़ लिया है| चीनी उत्पादों को बॉयकौट करने से सिलसिले में ऐसा कदम उठाने वाले कार्तिक आर्यन पहले कलाकार बन गए हैं |
कार्तिक के इस कदम की फैन्स जैम कर तारीफ कर रहे हैं और उनका ज़बरदस्त समर्थन भी | फिल्मी परदे पर कार्तिक हमें इस साल अनीस बज़्मी के निर्देशन में बन रही कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'भूल भुलैया 2' में किआरा अडवानी के साथ नज़र आएँगे और साथ ही कोलिन डीकून्हा की 'दोस्ताना 2' भी वे जान्हवी कपूर और लक्ष्य के साथ नज़र आएँगे|
कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन के साथ करोड़ों की डील, फैन्स कर रहे तारीफ!
Friday, July 10, 2020 17:46 IST


