Bollywood News


अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर किया इस मैगजीन के लिए हॉट और बोल्ड फोटोशूट

अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर किया इस मैगजीन के लिए हॉट और बोल्ड फोटोशूट
अनुष्का शर्मा ने वोग फैशन मैगजीन के लिए एक बार फिर से फोटोशूट कराया है, जिसमें उनका बोल्ड और ब्यूटीफुल अंदाज लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। एक बार फिर से अनुष्का ने अपने सेक्सी और हॉट अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है, हाल ही में उन्होंने वोग मैगजीन के फोटोशूट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है , जिसमें वह काफी बॉल्ड और खूबसूरत लग रही हैं।

अनुष्का शर्मा द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की गई वोग मैगजीन के कवर पेज के तस्वीर में उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। फोटोशूट में अनुष्का सेक्सी क्रॉप टॉप में लोगो का खूब ध्यान आकर्षित कर रही हैं। देखिये तस्वीर -

View this post on Instagram

For shore! 🌊 @vogueindia @anaitashroffadajania

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on



अनुष्का शर्मा को आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर आनंद एल रॉय के निर्देशन में बनी फिल्म 'जीरो' में शहरुख खान के साथ देखा गया था। वर्तमान में अनुष्का ने प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रख लिया है, हाल ही में अनुष्का शर्मा के प्रोड्क्शन में बनी वेब सीरीज 'पाताल लोक' रिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, परन्तु सीरीज में कुछ सीन्स के चलते फिल्म कंट्रोवर्सी में आ गई थी। आने वाले समय में अनुष्का प्रोसित रॉय निर्देशित फिल्म 'झूलन गोस्वामी बायोपिक ' में महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती हुई नजर आएगीं, अभिनेत्री के फैंस को उनकी आने वाली फिल्म का इंतज़ार रहेगा।

End of content

No more pages to load