Bollywood News


अर्जुन और मलाइका ने एक बार फिर शेयर की एक दूसरे के मन की बात!

अर्जुन और मलाइका ने एक बार फिर शेयर की एक दूसरे के मन की बात!
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने पिछले साल एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपने रोमांटिक रिश्ते को लोगों के साथ साझा किया था। यह प्रेमी जोड़ा लंबे समय से एक दूसरे के साथ है, इन दोनों की रोमांस से भरी स्टोरी लोगों को काफी पसंद आती है। हाल ही में दोनों ने जीवन के बारे में कुछ शब्दों को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ साझा किया है।

अर्जुन और मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैंस के साथ जानकारी साझा करते हुए लिखा कि,' 'झुर्रियों का मतलब है कि आप बहुत हँसते हैं, भूरे बालों का मतलब है कि आप लोगों की परवाह करते हैं और चहरे पर निशान का मतलब है कि आप जीवित हैं'। उनकी इस पोस्ट को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। देखिये पोस्ट -



अर्जुन को आखिरी बार बड़े पर्दे पर आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म'पानीपत' में देखा गया था। आने वाले समय में वह , दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आएगें। अगर मलाइका की बात करें तो हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वह उत्पादन में अपना करियर बनाना चाहती है।

End of content

No more pages to load