Bollywood News


अपने शहर में साइक्लिंग का मज़ा लेती नजर आई सारा अली खान

अपने शहर में साइक्लिंग का मज़ा लेती नजर आई सारा अली खान
सारा अली खान इस समय लॉकडाउन के कारण माँ अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ घर पर क्वारंटाइन समय बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के साथ जुडी रहती हैं और उनको एंटरटेन करती नजर आती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने साइक्लिंग टाइम की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी के द्वारा साझा की है, उनकी तस्वीर को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

सारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर को स्टोरी में शेयर किया हैं, इसके द्वारा वह लोगों से पूछ रही हैं कि आपका मास्क कहाँ हैं। इस तस्वीर को उनके फैंस की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। देखिये पोस्ट -


सारा आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर इम्तियाज अली के निर्देशन में तैयार फिल्म'लव आज कल 2' में अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थी, इस फिल्म में उनके अभिनय को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था| आने वाले समय में वह, डैविड धवन निर्देशित फिल्म 'कुली न1' में वरुण धवन के साथ अपने चाहने वालों का मनोरंजन करती नजर आने वाली है| सारा के फैन्स उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load