Bollywood News


मौनी रॉय ने दिखाया अपना नया टैलंट, फैंस के साथ शेयर की वीडियो

मौनी रॉय ने दिखाया अपना नया टैलंट, फैंस के साथ शेयर की वीडियो
मौनी रॉय इस समय कोरोनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से दुबई में फंसी हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर शेयर की गई अपनी हॉट और ग्लैमरस पोस्ट के द्वारा लोगों को खूब एंटरटेन करती रहती है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी सिंगिंग का नया टैलंट लोगों के साथ शेयर किया है, उनकी इस प्रतिभा को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियों में मौनी पुरानी फिल्म का गाना ''अच्छा जी में हारी चलो मान जाओ ना, देखि सबकी यारी मेरा दिल जलाओ ना'' गाती हुई नजर आ रही हैं। उनकी इस नई प्रतिभा को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। देखिये वीडियो -

View this post on Instagram

Reels s fun🕺

A post shared by mon (@imouniroy) on



मौनी रॉय को आखरी बार बड़े पर्दे पर मिखिल मुसले के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेड इन चाइना' में राजकुमार रॉय के साथ नजर आई थी| आने वाले समय में वह, आयन मुखर्जी निर्देशित फिल्म'ब्रह्मास्त्र' में अपने चाहने वालों का मनोरंजन करती नजर आने वाली हैं, इस फिल्म में उनके साथ अमिताब बच्चन, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे कलाकार भी अपने किरदारों से लोगों को एंटरटेन करते नजर आएगें। मौनी के फैन्स उनकी इस फिल्म का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं |

End of content

No more pages to load