Bollywood News


बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन ने दिखाया अपना ट्रेडिशनल लुक

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन ने दिखाया अपना ट्रेडिशनल लुक
बॉलीवुड स्टार्स हमेशा अपने अनोखे और स्टाइलिश लुक से अपने चाहने वालों का ध्यान आकर्षित करते रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन ने अपने नए ट्रेडिशनल लुक से लोगों का खूब ध्यान खिंचा है। इस अभिनेता को हिंदी सिनेमा की अनेक हेरोइन अपना क्रश मानती हैं और उनके हर लुक की दीवानी हैं।

कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने देसी अवतार से लोगों की खूब वाहा-वाही बटोरी है। शेयर की गई तस्वीर में वह क्लासी कुर्ता पायजामा के ऊपर हरे ट्रेंडी जैकेट डाले हुए काफी आकर्षक लग रहे हैं। देखिये पोस्ट -

कार्तिक आर्यन आखरी बार बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली के निर्देशन में तैयार फिल्म 'लव आज कल 2' में सारा अली खान के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए देखा गया था, उनके अभिनय की लोगों ने खूब सराहना की थी। आने वाले समय में कार्तिक अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया 2' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं, फैंस उनकी फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load