Bollywood News


लम्बे समय के बाद अर्जुन कपूर लौटे शूटिंग पर, शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

लम्बे समय के बाद अर्जुन कपूर लौटे शूटिंग पर, शेयर किया अपना एक्सपीरियंस
कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से कारण अर्जुन कपूर ने पिछले चार महीनों से खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर रखा है। वह सोशल मीडिया पर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर अपडेट डालते रहते हैं और अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद की शूटिंग की एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है।

अर्जुन के द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में वह ऑल-ब्लैक पोशाक पहने हमेशा की तरह काफी कूल नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि,''सभी को धीरे-धीरे अपने जीवन को दौबारा से शुरू करना होगा रीसेट करना शुरू। मेरे काम का जीवन फिर से शुरू हुआ और मैंने 4 महीने बाद पहली बार शूटिंग की''। देखिये पोस्ट -


अर्जुन कपूर आखरी बार बड़े पर्दे पर आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म'पानीपत' में नजर आए थे , यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, परन्तु उनके किरदार की लोगों ने खूब तारीफ की थी। आने वाले समय में अर्जुन, दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म ' संदीप और पिंकी फरार ' में परणिति चोपड़ा के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं। उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load