Bollywood News


भोले के भक्त इस कोरियोग्राफर ने बनवाया उनके नाम का जबरदस्त टैटू

भोले के भक्त इस कोरियोग्राफर ने बनवाया उनके नाम का जबरदस्त टैटू
भगवान भोले नाथ जी का सावन का महीना 6 जुलाई से शुरू हो चुका है और बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा के बारे में सभी को पता है कि वो महादेव के कितने बड़े भक्त हैं। उन्होंने भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाते हुए सावन मास शुरू होते ही अपने हाथ में महादेव का नया टैटू बनवाया है , हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी एक तस्वीर भी लोगों के साथ साझा की है।

कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा गणपति जी और महादेव जी के बहुत बड़े भगत है, उन्होंने गणपति के नाम का टैटू बहुत पहले ही बनवा लिया था और अब उन्होंने अपने हाथ में महादेव का टैटू भी बनवा लिया है। उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। देखिये -


रेमो डिसूज़ा ने आखरी बार वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म'स्ट्रीट डांसर 3 डी' का निर्देशन किया था। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द सलमान खान अभिनीत' डांसिंग डैड ' फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load