Bollywood News


वरुण धवन ने अपनी आश्चर्यचकित तस्वीर के साथ सभी को हैरान किया

वरुण धवन ने अपनी आश्चर्यचकित तस्वीर के साथ सभी को हैरान किया
लॉकडाउन ने बॉलीवुड स्टार्स को अपनी नई प्रतिभा को विकसित करने का बेहतरीन मौका दिया है। हाल ही में अभिनेता वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर वर्क आउट करते हुए की एक तस्वीर लोगों के साथ साझा की है , जिसको देखकर वह हैरान हो गए हैं और सोच रहे हैं कि अभिनेता ने ऐसा कैसे कर लिया।

वरुण ने वर्क आउट की तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए उनको सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। वह सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिये लोगों के साथ जुड़े रहते हैं और उनको एंटरटेन करते नजर आते हैं। देखिये -


वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले समय में, डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुली नं 1' में सारा अली खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं । इस फिल्म में इन दोनों के साथ परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव भी अपने किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं । वरुण के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहें हैं।

End of content

No more pages to load