अमिताभ और अभिषेक के बाद, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या भी COVID -19 के शिकार

Monday, July 13, 2020 12:50 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ और अभिषेक बच्चन दोनों का COVID -19 टेस्ट शनिवार को पॉजिटिव पाया गया था और उसी समय उनको शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब एक बुरी खबर यह आ रही है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि जया बच्चन की टेस्ट रिपोर्ट नेगिटिव आई है।

अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को सरकारी आदेशों के बाद सेनेटाइज़ किया जा रहा है। अमिताभ और अभिषेक के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उनके फैंस बहुत चिंतित दिखाई दे रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। फैन्स और चाहनेवालों की दुआएं और प्यार देखते हुए अमिताभ ने सभी का धन्यावाद करते हुए इन्स्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट साझा की और लिखा "वो सब जिन्होंने अपनी प्रार्थनाएँ अभिषेक, ऐश्वर्या आराध्या और मुझे , व्यक्त की हैं , मेरा हृदय पूर्वक आभार 🌹"| देखिये -



स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ट्विटर पर लोगों के साथ जानकारी साझा करते हुए बताया कि, "श्रीमती ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या भी COVID -19 सकारात्मक पाए गए है। उन्होंने कहा कि श्रीमती जया बच्चन जी कि रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई है। हम सभी बच्चन परिवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
समंदर किनारे माँ श्वेता तिवारी के साथ पलक का कातिलाना बिकिनी लुक वायरल!

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था

Saturday, June 28, 2025
हनिया आमिर की कास्टिंग पर विवाद के बीच नीरू बाजवा ने 'सरदार जी 3' के सभी पोस्ट डिलीट किये!

पंजाबी हॉरर-कॉमेडी सरदार जी 3 पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर की कास्टिंग के बाद गरमागरम विवाद के केंद्र

Saturday, June 28, 2025
मेकर्स ने 'वॉर 2' को सिनेमाघरों में ग्लोबल आईमैक्स रिलीज करने का फैसला किया!

वाईआरएफ की ब्लॉकबस्टर स्पाई यूनिवर्स की साल की सबसे प्रतीक्षित एक्शन फिल्म वॉर 2 भारत में घरेलू रिलीज के साथ-साथ

Saturday, June 28, 2025
आलिया भट्ट ने उमराव जान स्क्रीनिंग में सिलसिला-प्रेरित लुक में रेखा का सदाबहार ग्लैमर दिखाया!

बॉलीवुड की पसंदीदा फैशनिस्टा और पावरहाउस परफॉर्मर आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी स्टाइल का लोहा

Friday, June 27, 2025
रश्मिका मंदाना ने पॉवरफुल और खूंखार लुक से फैन्स को किया अचंभित, खतरनाक पोस्टर वायरल!

रश्मिका मंदाना फैशन सीन और सिल्वर स्क्रीन दोनों पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं, जिससे साबित होता है कि वह न केवल

Friday, June 27, 2025