Bollywood News


सलमान क्यूँ लगा रहे हैं 'जय जवान, जय किसान' का नारा, देखिये तस्वीर!

सलमान क्यूँ लगा रहे हैं 'जय जवान, जय किसान' का नारा, देखिये तस्वीर!
सलमान खान हमेशा से अपने फैन्स के बीच चर्चित रहते हैं, और आज फिर एक बार उन्होंने अपने नए इन्स्टाग्राम पोस्ट से अपने फैन्स का ध्यान बटोर लिया है| हाल ही में सलमान ने इन्स्टाग्राम अपर एक तस्वीर साझा की जिसमे वे धान के खेत में काम करते नज़र आ रहे हैं और उनकी यह तस्वीर किसी फोटोशूट से कम नहीं लग रही है|

इस तस्वीर में सलमान टी-शर्ट, निक्कर और नीली टोपी पहनकर मुस्कुराते हुए काफी कमाल लग रहे हैं| इस पोस्ट के कैप्शन में सलमान ने लिखा "दाने दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम...जय जवान! जय किसान!", सलमान के इस पोस्ट पर उनके फैन्स ने काफी प्यार दिखा रहे हैं और ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है| देखिये पोस्ट -



अब सलमान के फैन्स को उन्की अगली फिल्म "राधे" का बेसब्री से इंतज़ार है| हालाँकि राधे 22 मई 2020 को रिलीज़ होने वाली थी पर कोरोनाकाल के चलते इसके रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया. था| प्रभु देवा के निर्देशन में बनी 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' एक एक्शन मूवी है जिसके लीड रोल में सलमान खान और दिशा पाटनी नज़र आएँगे साथ ही, रणदीप हुडा, भरत, जैकी श्रॉफ और मेघा आकाश भी अहम् किरदारों में दिखेंगे| राधे के निर्माता हैं सलमान खान, सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्रि और कयास लगाए जा रहे हैं की अब ये फिल्म इस साल दिवाली या नए साल के मौके पर रिलीज़ हो सकती है|

End of content

No more pages to load