Bollywood News


प्रियंका ने अपनी सास डेनिस जोनस को इस तरह किया बर्थडे विश

प्रियंका ने अपनी सास डेनिस जोनस को इस तरह किया बर्थडे विश
प्रियंका चोपड़ा जोन्स इस समय अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका के लॉस एंजेलिस में लॉकडाउन के समय को भी एन्जॉय कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिये काफी सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं और अपने फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी सास डेनिस जोनस को गले लगाकर बर्थडे विश कर रही हैं।

प्रियंका ने अपनी सास को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, ' हैप्पी बर्थडे ममा जी! हमेशा आपकी कृपा और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। मुझे खुशी है कि आप हमारे साथ हैं और हम आपका बर्थडे एक साथ मना सकते हैं.. आपको बहुत सा प्यार''। देखिये पोस्ट -



प्रियंका चोपड़ा अपने बॉलीवुड कमबैक के साथ 2019 में रिलीज हुई शोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में अपने फैंस को एंटरटेन करती नजर आई थीं | इस समय वह अमेजन प्राइम पर आने वाले अपने टीवी शो को लेकर काफी चर्चाओं में चल रही हैं, उनके फैन्स इस शो के शुरू होने का बेसब्री के साथ इतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load