Bollywood News


फिल्म 'कॉकटेल' के 8 साल पूरे, डायना पेंटी ने शेयर की मज़ेदार यादें

फिल्म 'कॉकटेल' के 8 साल पूरे, डायना पेंटी ने शेयर की मज़ेदार यादें
आज सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर फिल्म 'कॉकटेल' को आज 8 साल पूरे हो गए। होमी अदजानिया के द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बोमन ईरानी और डिंपल कपाड़िया ने भी अपने अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की थी। फिल्म में रणदीप हुड्डा कैमियो किरदार के रूप में नजर आए थे। हाल ही में डायना पेंटी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें फिल्म की कुछ यादगार झलकियां दिखाई गई है। इस फिल्म के द्वारा उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था|

डायना पेंटी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो के साथ फिल्म 'कॉकटेल' के सेट पर अपने मजेदार समय को लोगों के साथ साझा किया है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि,''जहां यह सब शुरू हुआ ... धन्यवाद दिनेश विजन, दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान मुझे मेरे जीवन के सबसे अच्छे अनुभवों में से एक देने के लिए''| देखिये पोस्ट -



डायना आखरी बार बड़े पर्दे पर शिल्पी दासगुप्ता निर्देशित फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में नजर आई थी, इसमें उनके किरदार की जमकर तारीफ की गई थी। आने वाले समय में वह कुणाल देशमुख निर्देशित फिल्म 'शिद्दत' में अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती नजर आने वाली हैं। उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load