Bollywood News


अपनी हॉटनेस से लोगों को दीवाना बनाती दिखी सनी लियोनी

अपनी हॉटनेस से लोगों को दीवाना बनाती दिखी सनी लियोनी
इस समय बॉलीवुड की बेबी डोल सनी लियोन कैलिफ़ोर्निया में पति डैनियल वेबर के साथ लॉकडाउन के समय का आनंद ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर बीच की अपनी हॉट तस्वीर लोगों के साथ साझा की हैं, इस तस्वीर के द्वारा उन्होंने लोगों के दिलों की धड़कनों को बढ़ाने का काम किया है।

सनी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें लोगों के साथ साझा करती रहती हैं, उनको अच्छे से पता है कि अपने फैंस को कैसे खुश रखना है। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाने का काम करती है , हाल ही में उनकी बिकनी तस्वीर ने भी ऐसा ही किया है, इसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। देखिये पोस्ट -



सनी लियोनी आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर रोहित जुगराज निर्देशित फिल्म'अर्जुन पटियाला' में दर्शकों को अपनी सेक्सी अदाओं का दीवाना बनाती नजर आई थी , इसमें उनके किरदार की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। इसे पहले भी वह जिस्म 2, जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्मों में अपने हॉट और ग्लैमरस लुक से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं।

End of content

No more pages to load