Bollywood News


टाइगर श्रॉफ ने फिर से दिखाया हैरतंगेज स्टंट, वीडियो वायरल

टाइगर श्रॉफ ने फिर से दिखाया हैरतंगेज स्टंट, वीडियो वायरल
अक्सर देखा जाता है कि स्टंट मैन स्टेज पर जाते वक्त थोड़ा घबराया हुआ दिखाई देता है परन्तु बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ के साथ ऐसा नहीं है। वह फ़िल्मी सेट हो या फिर कोई भी स्टेज, अपने स्टंट को बहुत ही जबरदस्त तरिके से करते दिखाई देते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है , जिसको देखकर लोग उनके दीवाने हो गए हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो में टाइगर श्रॉफ किक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वह पोस्ट के कैप्शन में लिखते हैं कि,'आमतौर पर देखा जाता है कि मंच पर स्टंट करते समय लोगों के मन में भय होता है, और यह विशेष दिन भी डरावना था जब हमारे दिग्गज एक्शन हीरो अक्षय कुमार सर ने मुझे अपने टूर्नामेंट में दर्शकों को किक स्टंट दिखाने के लिए बुलाया था। बस खुशी इस बात की है कि मैंने कोई गड़बड़ नहीं की'। देखिये पोस्ट -



टाइगर श्रॉफ को आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर अहमद खान निर्देशित फिल्म'बाघी 3' में श्रद्धा कपूर के साथ मुख्य भूमिका में देखा गया था। आने वाले समय में वह अहमद खान निर्देशित फिल्म' हीरोपंथी 2' में लोगों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं, उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load