श्रद्धा कपूर ने दीपिका पादुकोण को पछाड़ा, इन्स्टाग्राम पर बनाया ये रिकॉर्ड!

Monday, July 13, 2020 17:56 IST
By Santa Banta News Network
किसने सोचा था के शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर अपने अभिनय से लोगो को दीवाना बना देंगी? जी हाँ! श्रद्धा कपूर जो की अपनी ज़बरदस्त परफॉरमेंसेस से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं अब इन्स्टाग्राम पर भी बॉलीवुड की तरह ही राज कर रही हैं| श्रद्धा अब इन्स्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली बॉलीवुड अदाकाराओं में से एक बन गयी हैं हाल ही में श्रद्धा ने इन्स्टाग्राम पर 50 मिलियन यानि 5 करोड़ फोल्लोवर्स का आंकड़ा पार कर लिया है|

श्रद्धा हमेशा से ही अपने क्यूट और न्यू लुक वाली तस्वीरों की वजह से अपने फैन्स को आकर्षित करती रहती हैं और उनके इन चाहनेवालों का आंकड़ा अब 5 करोड़ के पार पहुँच गया है जिसके बाद वे इन्स्टाग्राम पर अब भारत की टॉप 3 अभिनेत्रियों में शुमार हो गयी हैं. पहले स्थान पर 54.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ प्रियंका चोपड़ा हैं और दूसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण हैं जिनके 50.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं और तीसरे पर श्रद्धा 50.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ हैं|

इस साल श्रद्धा की दो हिट मूवीज़ रिलीज़ हुई थीं| पहली मूवी थी रेमो डी'सूज़ा की "स्ट्रीट डांसर" जिसमे उन्होंने एक पाकिस्तानी डांसर का किरदार निभाया था| स्ट्रीट डांसर में वरुण धवन, प्रभुदेवा, नोरा फतेही और राघव जुयल भी नज़र आये थे| दूसरी फिल्म थी अहमद खान की "बागी-3" जिसमे श्रद्धा और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी 'बाग़ी' के बाद फिर देखने को मिली थी} फिल्म में रितेश देश्म्ख, और अनीता लोखंडे भी नज़र आये थे|

अब श्रद्धा के फैन्स उन्की अगली मूवी "स्त्री-2" के इंतज़ार में है| सूत्रों की मानी जाये तो "स्त्री-2" 4 नवम्बर 2020 को रिलीज़ होगी हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी है|
समंदर किनारे माँ श्वेता तिवारी के साथ पलक का कातिलाना बिकिनी लुक वायरल!

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था

Saturday, June 28, 2025
हनिया आमिर की कास्टिंग पर विवाद के बीच नीरू बाजवा ने 'सरदार जी 3' के सभी पोस्ट डिलीट किये!

पंजाबी हॉरर-कॉमेडी सरदार जी 3 पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर की कास्टिंग के बाद गरमागरम विवाद के केंद्र

Saturday, June 28, 2025
मेकर्स ने 'वॉर 2' को सिनेमाघरों में ग्लोबल आईमैक्स रिलीज करने का फैसला किया!

वाईआरएफ की ब्लॉकबस्टर स्पाई यूनिवर्स की साल की सबसे प्रतीक्षित एक्शन फिल्म वॉर 2 भारत में घरेलू रिलीज के साथ-साथ

Saturday, June 28, 2025
आलिया भट्ट ने उमराव जान स्क्रीनिंग में सिलसिला-प्रेरित लुक में रेखा का सदाबहार ग्लैमर दिखाया!

बॉलीवुड की पसंदीदा फैशनिस्टा और पावरहाउस परफॉर्मर आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी स्टाइल का लोहा

Friday, June 27, 2025
रश्मिका मंदाना ने पॉवरफुल और खूंखार लुक से फैन्स को किया अचंभित, खतरनाक पोस्टर वायरल!

रश्मिका मंदाना फैशन सीन और सिल्वर स्क्रीन दोनों पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं, जिससे साबित होता है कि वह न केवल

Friday, June 27, 2025