Bollywood News


बिग बी के बाद अब ये स्टार्स भी आये कोरोना की चपेट में?

बिग बी के बाद अब ये स्टार्स भी आये कोरोना की चपेट में?
बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही पूरा देश सदमे में है| बीते शनिवार अमिताभ जी ने ट्विटर पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी| जिसके बाद से ही बॉलीवुड के गलियारों में हंगामा मचा गया| खतरे की बात यह है की बच्चन जी के बाद अब उनके बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं| इस खतरे को टालने की लिए फैन्स सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार के जल्दी ठीक होने की कामना करने लगे हैं| इस बीच खबर यह आ रही हैं की बच्चन परिवार के बाद अब कपूर परिवार भी कोरोना के चपेट में आ गया है|

बता दें की की शनिवार रात को ही बच्चन साहब ने एक ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने लिखा "मैं कोविड पॉज़ीटिव पाया गया हूँ और मुझे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है| परिवार और स्टाफ का टेस्ट लिया गया है, रिज़ल्ट का इंतज़ार है| पिछले 10 दिनों में जो मेरे संपर्क में आया है, उनसे अनुरोध है की वे भी अपनी जाँच करवा लें|"

इस खबर के मिलने के बाद ट्विटर पर अमित अवस्थी नाम के एक यूज़र ने ये खबर शेयर की है कि "कनफर्म्ड जानकारी है की रणबीर कपूर, नीतू कपूर और कारण जौहर कोविड पॉज़िटिव हैं| 8 जुलाई को बच्चन परिवार ने नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी अटेंड की थी| "सोशल मिडिया पर ये खबर आग की तरह फ़ैल गई लेकिन रिधिमा कपूर (रणबीर कपूर की बहन) ने इस खबर पर पूरी जानकारी दी, उन्होंने इस खबर को झूठा बताया और ऐसी खबर फ़ैलाने वाले को फटकार भी लगाई| रिधिमा ने कहा "ये ध्यान खीचने वाली बात है? पहले जाँच करें और सच का पता लगायें| हम ठीक हैं और अच्छे हैं| अफवाह फैलाना बंद करें|"

End of content

No more pages to load